दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया बॉस अवतार उड़ा देगा आपके होश, फैंस ने की खूब तारीफ
टीवी एक्टर्स अक्सर अपने काम में इतने बिजी होते है की खुद पर ध्यान दे पाना ही मुश्किल हो जाता है और ये इंडस्ट्री ऐसी है की इसमें खुद को हमेशा फिट बनाये रखने की जरुरत है। लगातार घंटों घंटों तक के बिजी शूटिंग शेड्यूल के बाद खुद को सीट रखने में दिक्कत तो आती है पर ये भी इनके प्रोफेशन का हिस्सा है।

कुछ ऐसे सितारे भी है जो खुद को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए थकावट भरे काम के बाद भी जिम में पसीना बहाते है। इन्ही सितारों में से एक है दिव्यांका त्रिपाठी। टीवी जगत की फेवरेट बहुओं में से एक दिव्यांका त्रिपाठी टीवी शो ये है मोहब्बतें के अपने किरदार इशिता भल्ला से घर घर में मशहूर हुई है।

दिव्यांका को भी अक्सर जिम में पसीना बहाते हुए देखा जाता है और उन्होंने जिस तरह से खुद को ट्रांसफॉर्म किया है वो उनकी तस्वीरों में साफ़ नजर आता है। दिव्यांका त्रिपाठी को आये दिन अलग अलग आउट फिट्स ट्राई करते देखा जा सकता है और उनका ये रूप फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

जहां आमतौर पर दिव्यंका को एथनिक आउटफिट्स पहने हुए देखा जाता है, वहीं इस बार उनके स्टाइलिश अवतार में कुछ अलग देखने को मिला है, जो उनके लुक को नेक्स्ट लेवल तक बढ़ा देता है। बीते दिनों दिव्यंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक काले जंपसूट और ऊँची एड़ी के जूते में खुद की एक तस्वीर शेयर की।

दिव्यांका की ये तस्वीर फैंस को बेहद पसंद आ रही है और इस तस्वीर में दिव्यंका ने बॉस की तरह लुक कैरी किया। उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया, “जब तक मैंने इसे आज़माया नहीं, यह कोई भी मेरे स्टाइल में नहीं था !”

इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट देखने के लिए क्लिक करें : https://www.instagram.com/p/BxOvSKjnVjf/?utm_source=ig_web_copy_link
आपको बता दें दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आये दिन पानी खूबसूरत तस्वीरें शेयर भी करती रहती है। वर्क फ्रंट की बात की जाए तो दिव्यांका जल्द दीपिका कक्कर और करण ग्रोवर के नए शो में दिखाई देंगी। ये खबर भी आ रही है की शो ये है मोहब्ब्तें ऑफ एयर होने वाला है , लेकिन अपनी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।

इसके अलावा दिव्यांका जल्द ही उनके अब तक के काम से अलग एक ऐसे शो में नजर आने वाली है जिसका नाम है कोल्ड लससी और चिकेन मसाला। इस शो में वो राजीव खंडेलवाल के साथ रोमांस करती नजर आएँगी।

स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर – 2 से फैंस हुए निराश, फिल्म का नाम बदलकर ‘कराटे किड’ रखने का सुझाव
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2HglEwE
via Latest News in Hindi
0 Comments