ज्यादा मीठे का सेवन तो शुरू से ही शरीर के लिए बहुत फायदेमंद नहीं माना जाता लेकिन आपको बता दें कि अभी हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार चीनी दिमाग के उस हिस्से पर बहुत ज्यादा असर डालती है जो व्यवहार और याददाश्त के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है।

कमजोर याददाश्त

चीनी की अत्यधिक मात्रा दिमाग पर ज्यादा असर डालकर बहुत तनाव बढ़ाती है। इस शोध में कहा गया है कि 50 ग्राम अर्थात 12 चम्मच से ज्यादा चीनी दिमाग की कोशिकाओं को बहुत नुकसान पहुंचाती है, जिससे आगे चल कर याददाश्त में कमी आने का ज्यादा खतरा बना रहता है।

अल्जाइमर का खतरा

ब्रिटेन की एक यूनिवर्सिटी में किए गए एक शोध के अनुसार वैज्ञानिकों ने ब्लड शुगर ग्लूकोज और अल्जाइमर के बीच संबंध एक की खोज की है। उन्होंने बताया कि ग्लूकोज की जरूरत से अधिक मात्रा एक विशेष प्रकार के एंजाइम का पूरी तरह खात्मा कर देती है। ये एंजाइम अल्जाइमर के शुरुआती लक्षणों के बचाव से पूरी तरह जुड़ा होता है।

नशे की लत जैसी चीनी

डाॅक्टर हमेशा से ही चीनी से परहेज करने की सलाह देते रहे है। इनके अनुसार चीनी का ज्यादा सेवन लोगों में नशे का रूप ले रहा है। जो लोग थोड़ा ज्यादा मीठा खाना पसंद करते है वो तो इसके बिना कभी रह ही नहीं सकते। इन लोगों से बात करने पर पता चला कि यदि वो एक दिन चीनी का सेवन न करें तो नशे वालों की तरह इनका शरीर इसकी मांग करने लग जाता हैै और इस वजह से दांतों की समस्याएं भी बहुत ज्यादा हो रही हैं।

मोटापा

चीनी के अधिक सेवन से मोटापा ज्यादा बढ़ता है। मोटापे की वजह से लोगों को कई बीमारियां घेर लेती हैं। इस वजह से मोटे व्यक्तियों को चीनी के अधिक सेवन से बहुत दूर ही रहना चाहिए।

सर्दियों के मौसम में करें मूंगफली का सेवन, सेहत के लिए होगा लाभदायक



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3tDpaHG
via Latest News in Hindi

0 Comments