पुदीना है सेहत से भरपूर, जानें इसके अन्य लाभ

पुदीना एक आयुर्वेदक औषधि है जो स्वाद और सेहत से भरपूर है। यह धनिया की तरह दिखने वाला हरे रंग का छोटा सा पौधा होता है। इसमें अधिक मात्रा में विटामिन ए, सी, मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्रीनिशयम, कॉपर और पौटेशियम आदि पाए जाते हैं जो हैल्थ के लिए गुणकारी है।
स्किन पर पुदीने की कुछ पत्तियों का पेस्ट लगाने से मुहांसों को दूर किया जा सकता है। पुदीने की पत्तियों में कुछ मात्रा नींबू का रस मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को फेस पर करीब 15 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद वॉश कर लें। पिंपल से छुटकारा मिलेगा।
फेस पर होने वाली झाइंयों को दूर करने के लिए पुदीने की कुछ पत्तियों को पानी में पीसकर प्रतिदिन रात्रि में लगाएं। झाइयों से राहत मिलेगी।
रोज़ाना पुदीने की चाय का सेवन करें। इससे शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाएंगे और आप हैल्दी रहेंगे।
अगर आपको बार बार हिचकी आ रही हो तो पुदीने के रस को पीएं। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिक्स कर सकते हैं। इसके अलावा पुदीने के पत्तों में शक्कर लगा लें और फिर उसे चबाएं। फर्क नज़र आएगा।
पुदीने का सेवन करने से हाई बीपी को कंट्रोल में किया जा सकता है। लो बीपी के रोगी के लिए पुदीने की चटनी बहुत फायदेमंद होती है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2N3RCBK
via Latest News in Hindi
0 Comments