अगर आप भी कम उम्र में झुर्रियों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये आसान तरीके

आजकल हर कोई चाहता है कि वो सबसे खूबसूरत दिखे। जैसे जैसे उम्र बढ़ती जाती है वैसे वैसे स्किन से जुडी प्रॉब्लम भी बढ़ने लगती है जैसे कि झुर्रियां, आंखों के नीचे काले घेरे, गहरी लकीरें और त्वचा में ढीलापन आना आदि। वैसे तो ये प्रॉब्लम आमतौर पर 35 की उम्र के बाद आती हैं, लेकिन आजकल ये प्रॉब्लम कम उम्र की लड़कियों में देखने को मिल रही हैं। आज हम आपको बताएंगे क्यों आपको उम्र से पहले इस प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है।
धूम्रपान सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी बहुत नुक्सानदायक है। सिगरेट ऐसे एंजाइम्स को एक्टिवेट कर देते हैं, जिससे चेहरे और शरीर पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं।
कैलोरीज की मात्रा कम लेने से आपको स्किन से जुडी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। कैलोरीज युक्त चीजों का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से आपको कम उम्र में झुर्रियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
काम काज के कारण अक्सर मानसिक तनाव बढ़ जाता है। टेंशन फ्री रहने से आपका मस्तिष्क आपको जवान बनाए रखता है। इसलिए अगर आप भी ज्यादा खुश और टेंशन फ्री रहेंगे तो झुर्रियां आपसे लंबे समय तक दूर रहेंगी।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3bErdF9
via Latest News in Hindi
0 Comments