जब कभी मौसम बदलता है या फिर आप कुछ गलत खा लेते हैं तो गला बैठ जाता है। ऐसे में कुछ भी खाने-पीने या बोलने में काफी परेशानी होती है। अगर आपका गला भी बैठ गया है और आपकी समझ नहीं आ रहा है कि आप क्या करें तो चलिए आज हम आपको कुछ आसान व बेहतरीन घरेलू उपाय बता रहे हैं-

जब भी गला बैठे तो नमक के पानी से गरारे करने चाहिए। इससे न सिर्फ गले में जमा बलगम दूर होता है बल्कि गले की खराश से भी छुटकारा दिलाता हैं।

गले के लिए शहद का इस्तेमाल भी अच्छा माना जाता है। शहद का सेवन करने से बैठा हुआ गला, गले की सूजन व दर्द आदि को काफी राहत मिलती है। शहद खाने से खांसी की समस्या से भी राहत मिलती हैं।

नमक के पानी के अतिरिक्त पुदीने के पानी के गरारे भी काफी लाभदायक होते हैं। इसके लिए आप पुदीने की ताजा पत्तियों को उबालकर उससे गरारे करें। इससे काफी राहत मिलती है।

स्टीम शॉवर ट्रीटमेंट गले के लिए वरदान समान है। स्टीम शॉवर के लिए गर्म पानी से भाप बनाएं। फिर सिर पर एक तौलिया डालें और भाप में सांस लें। कुछ मिनटों के लिए गहरी सांस लेते रहें।

सुबह खाली पेट पपीता और नींबू खाने से होते हैं ये महत्वपूर्ण फायदे



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Kwbcpk
via Latest News in Hindi

0 Comments