वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के भी पास इतना समय नहीं है कि वह अपनी सेहत का ध्यान रख सके। अपनी हैल्थ की केयर ना करने से हाथों-पैरों और शरीर के दूसरे भागों में दर्द होने लगता है। इस दर्द को दूर करने के लिए आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं। एन्टीऑक्सिडेंट से भरपूर अंजीर में पानी 80%, कैल्शियम 0.06%, कार्बोहाइड्रेट 63%, फाइबर 2.3%, वसा 0.2%, प्रोटीन 3.5%, क्षार 0.7%, सोडियम, पोटेशियम, तांबा, सल्फर और क्लोरिन बहुत ही पर्याप्त मात्रा में होते हैं। जो हर तरह के दर्द को दूर करता है। इसके साथ ही अंजीर खाने से और भी कई लाभ होते हैं आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताएंगे।

1. बवासीर के लिए फायदेमंद
बवासीर के रोगियों के लिए अंजीर का सेवन करना अत्यधिक फायदेमंद होता है। रात को 3-4 से अंजीर को भिगोने के लिए रख दें। सुबह उठकर इसको पीसकर खाली पेट खाएं। कुछ दिनों तक लगातार एेसा करने से बवासीर की प्रॉब्लम से राहत मिलेगी।

2. अस्थमा से छुटकारा
अस्थमा रोगियों को सूखे अंजीर अवश्य खाने चाहिए। सूखे अंजीर खाने से कफ बाहर निकल आता है और अस्थमा से छुटकारा मिलता है। रोजाना 3 से 4 अंजीर को दूध के साथ खाने से कफ दूर होने के साथ ही एनर्जी भी मिलती है।

3. हड्डियां बनाएं मजबूत
अंजीर में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। जिन लोगों के हाथों-पैरों में दर्द होता है उनको रोजाना 3 से 4 अंजीर का सेवन करना चाहिए। लगातार अंजीर खाने से कुछ ही दिनों में फायदा दिखाई देने लगेगा।

4. खून की कमी दूर करे
अंजीर में आयरन भरपूर मात्रा पाया जाता है। जिन लोगों के शरीर में आयरन और खून की कमी हो उनको रोजाना कम से 3 अंजीर खानी चाहिए। इसको खाने से शरीर में कभी खून की कमी नहीं होती।

5. कब्ज
कब्ज को दूर करने के लिए अंजीर खाएं। आप चाहे तो अंजीर को शहद के साथ मिलाकर खा सकते हैं। इसके सेवन से आपको काफी आराम महसूस होगा।

स्वाद ही नहीं, सेहत का खजाना होता है पाॅपकार्न



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3og30HN
via Latest News in Hindi

0 Comments