छोटे बच्चे न केवल मासूम व कोमल होते हैं, बल्कि उनका प्रतिरक्षा तंत्र भी उतना मजबूत नहीं होता। जिसके कारण वह बार-बार व जल्दी बीमार पड़ते है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि उनके प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत किया जाए ताकि वह हेल्दी जीवन जी सके। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में-

बच्चों के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने के लिए उनके आहार पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है। इसके लिए आप उनके आहार में हरी सब्जियां और फल जैसे पालक, मटर, गाजर, बीन्स, संतरे और स्ट्रोबेरी जरूर खाने को दें। क्योंकि इनमें पाएं जाने वाले गुण बच्चों का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करने में सहायक हैं।

व्यायाम भी बच्चे के शरीर को भीतर से मजबूत बनाता है। बच्चों की दिनचर्या में व्यायाम को शुमार करने के लिए आप हर दिन उनके साथ कुछ देर के लिए अवश्य व्यायाम करें। वैसे अगर आप चाहें तो एक्सरसाइज की जगह पर वॉक, बास्केट बॉल और टेनिस भी खेल सकते हैं।

बच्चे के लिए आहार के साथ-साथ पर्याप्त नींद लेना भी बेहद जरूरी है। इम्यून सिस्टम का सीधा संबंध बच्चे के सोने से जुड़ा होता है। वह जितनी आराम से और भरपूर नींद लेता है। उतना ही इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रहेगा।

बच्चों के हेल्दी रहने के लिए उन्हें अच्छी आदतें सिखाना बेहद जरूरी है। आप उन्हें सिखाएं कि बाथरूम जाने के बाद, खाना खाने से पहले और बाद में, पालतू जानवरों को हाथ लगाने के बाद हाथों को अच्छी तरह से धोएं।

सोयाबीन खाने से मिलता है बहुत ज्यादा प्रोटीन



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Y1Iz6J
via Latest News in Hindi

0 Comments