स्वाद ही नहीं, सेहत का खजाना होता है पाॅपकार्न

जब कभी घर के टीवी में मैच लगा हो या फिर पूरी फैमिली अगर मूवी देख रही हो तो उसका मजा पाॅपकार्न के बिना अधूरा ही रहता है। आमतौर पर बच्चों को भी इसे खाना काफी पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद से भरपूर यह पाॅपकार्न आपको सेहत के भी कई लाभ पहुंचाते हैं। तो चलिए जानते हैं पाॅपकार्न से मिलने वाले कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में-
अगर आपको कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो पाॅपकार्न का सेवन लाभदायक रहेगा। दरअसल, पाॅपकार्न में मौजूद फाइबर आंतों पर चिपके मल को बाहर निकालने में मदद करता है और इससे आपको काफी राहत मिलती है।
वहीं यह वजन कम करने में भी सहायक है। पॉपकॉर्न में विटामिन और खनिज पदार्थ होने के साथ-साथ रेशे की भी भरपूर मात्रा होती है। साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा कम होने के कारण यह वजन कम करने में भी सहायक होते है।
आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन पॉपकॉर्न कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी बचाव करता है। पॉपकॉर्न में मौजूद फाइबर और पालीफिनाइल कैंसर जैसे रोगों के खतरों को कम करते हैं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2LWmX9o
via Latest News in Hindi
0 Comments