तोंद से छुटकारा पाना चाहते है, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान

मोटापा की कारण हमारा शरीर कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाता हैं। बढ़ते वजन को कम करने के लिए लोग कई महत्वपूर्ण तरीके आजमाते है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका कारण आपका गलत खान-पान है। कई बार आप जाने अनजाने कई ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, जोकि बैली फैट को बढ़ाने का काम करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन वजन बढ़ने का कारण बन सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं वजन बढ़ाने वाले इन अनहैल्दी फूड्स के बारे में।
1. पोटेटो चिप्स
शोधकर्ताओं का मानना है कि पोटेटो चिप्स बेली फैट के लिए सबसे खराब फूड है। इसमें सेचुरेटेड फैट और कैलोरी होती है, जोकि एब्डोमिनल फैट को बहुत ही तेजी से बढ़ाती है। इसलिए आज ही इसे अपनी डाइट से निकाल दें। इसकी बजाए आप ब्राउन राइस को अपनी डाइट में शामिल करें।
2. डाइट सोडा
सामान्यतः लोग वजन कम करने के चक्कर में डाइट सोडा पीना शुरू कर देते हैं लेकिन इससे भी बैली फैट बहुत तेजी से बढ़ता है। लोग डाइट सोडा को यह सोचकर पीते हैं कि इसमें बहुत कम कैलोरी होती है। इस कारण वह अनगिनत डाइट सोडा पी जाते हैं। इससे असंख्यक कैलोरी बैली फैट में जमा हो जाती है। इसकी बजाए व्हाइट टी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।
3. पिज्जा
पिज्जा खाना तो हर व्यक्ति को पसंद होता है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि वजन बढ़ने का एक महत्वपूर्ण कारण पिज्जा भी है। पिज्जा में बहुत ज्यादा मात्रा में सेचुरेटेड फैट होता है, जो बैली फैट को बढ़ाने का काम करता है। अगर आप पतले बैली की चाह रखते हैं तो आज ही पिज्जा खाना छोड़ दें।
4. नॉनवेज फूड
बहुत सारे लोगों को यह लगता है कि नॉनवेज खाने से वजन नहीं बढ़ता लेकिन यह पूरी तरह गलत है। एक शोध के मुताबिक हर हफ्ते 2-3 बार नॉनवेज का सेवन बैली फैट को बढ़ाने का काम करता है। फैटी, फ्रैश रेडी मीट का सेवन एब्डोमिनल ओबेसिटी को बुलावा देता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/39CG4NE
via Latest News in Hindi
0 Comments