आंखों के लिए वरदान होता है शहद

शहद को औषधीय गुणों से युक्त माना जाता है। बहुत सी सौंदर्य व स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में आप शहद की मदद ले सकते हैं। खासतौर से आंखों के लिए तो यह किसी वरदान से कम नहीं है। आपकी आंखों की हर परेशानी का इलाज इस शहद में छिपा है। तो चलिए जानते हैं शहद से आंखों को होने वाले लाभ के बारे में-
- आजकल अधिकतर लोग लंबे समय तक कंप्यूटर पर बैठकर काम करते हैं, जिसके कारण आंखों में दर्द और थकान महसूस होता है। इस परेशानी से मुक्ति पाने के लिए पलकों पर शहद लगाकर आधे घंटे तक आराम करें। आधे घंटे बाद ठंडे पानी से आंखों को धो लें। आपकी थकान काफी हद तक गायब हो जाएगी।
- अगर आपकी नजरें कमजोर हैं तो भी शहद का सेवन आपके लिए लाभकारी है। दरअसल, शहद में एंटी.ऑक्सीडेंट के साथ जिंक भी होता है जो तंत्रिकाओं के सही तरीके से काम करने के लिए जरुरी होता है।
- आंखों की झुर्रियों को कम करने के लिए शहद बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए झुर्रियों पर शहद लगाएं और 15 मिनट तक आराम करें। बाद में गर्म पानी से आंखों को धो लें।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2WxV6hw
via Latest News in Hindi
0 Comments