प्रतिदिन एक कटोरी दही का सेवन सेहत के लिए होता है बहुत लाभदायक

दही में बहुत सारे ऐसे रासायनिक पदार्थ मौजूद होते हैं, जिसके कारण दिल की बिमारियों का खतरा बहुत हद तक कम हो जाता है। डेयरी प्रोडक्ट दिल की सेहत को पूरी तरह दुरुस्त करने में बहुत मदद करते हैं। लम्बे समय तक दही का सेवन हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करने में अत्यधिक कारगर हो सकता है।
दही से होने वाले फायदे :-
1) जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है, तो इससे शरीर में रक्त का बहाव प्रभावित होता है, जिससे आपको हार्ट अटैक का गंभीर खतरा हो सकता है। अगर आप प्रतिदिन एक कटोरी दही का सेवन करते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल बहुत कम हो जाता है। रोजाना दही का सेवन करने से ब्लड प्रेशर पूर्ण्तः कंट्रोल में रहता है।
2) रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करें, दही में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो आपके शरीर को फूलने से पूर्ण्तः रोकता है।
3) नियमित रूप से एक कटोरी दही खाने से पाचन क्रिया पूरी तरह दुरुस्त रहती है।
4) दिन में दो या तीन बार अपने मुंह में दही लगाएं, ऐसा करने से आपके मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/34yK9Re
via Latest News in Hindi
0 Comments