भूल से भी ऐसे न खाएं हींग, नहीं तो पकड़ना पड़ेगा पेट

हींग को स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। बहुत सी स्वास्थ्य समस्याएं होने पर हम हींग का सेवन करते हैं। खासतौर से, पेट के लिए तो यह रामबाण की तरह काम करता है। लेकिन आज हम आपको हींग से जुड़े फायदें नहीं नुकसान के बारे में बताते हैं। अगर आप इसे गलत तरीके से सेवन करते हैं तो इससे आपको काफी पछताना पड़ेगा-
- हींग का घरेलू या हर्बल उपचार करने पर आपको पेट में गैस, दस्त, खट्टी डकार, और पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती है। इससे बचने के लिए हींग खाने से पहले हल्का फुल्का स्नैक खा लीजिए।
- ब्लड प्रेशर के मरीजों को तो हींग का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन ब्लड प्रेशर नियंत्रण पर नकारात्मक असर डालता है। इसलिए ब्लड प्रेशन के मरीज हींग के सेवन से परहेज करें या फिर बहुत कम मात्रा में इसका सेवन करें।
- कुछ लोग पेट की परेशानियों को दूर करने के लिए हींग को ऐसे ही बहुत ज्यादा मात्रा में ले लेते हैं। मगर इससे आपको सिरदर्द, चक्कर आना और उल्टी होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचने के लिए हींग को कम मात्रा और पानी के साथ लें।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3o1UVar
via Latest News in Hindi
0 Comments