डाइटिंग कहीं बना न दे आपको कमजोर

वर्तमान समय में हर लडकी खुद को परफेक्ट शेप में लाने की एक अजीब सी रेस में शामिल हो गई है। इसके लिए वे एक्सरसाइज से लेकर डाइटिंग तक का सहारा ले रही हैं। वास्तव में डाइटिंग करना किसी समस्या का हल नहीं है। बल्कि इससे आप खुद का ही नुकसान करते हैं क्योंकि ऐसा करने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। डाइटिंग से आप भले ही अपना वजन तेजी से गिरा दें लेकिन इससे आपके स्वास्थ्य को काफी नुकसान होता है। तो चलिए जानते हैं डाइटिंग से होने वाले नुकसानों के बारे में-
- जब आप डाइटिंग करते हैं तो आपका वजन बेहद जल्दी गिरता है, लेकिन बाद में दोबारा दोगुनी तेजी से वजन बढता है। इसलिए आपका डाइट प्लान ऐसा होना चाहिए, जिसे आप लंबे समय बेहद आसानी से फाॅलो कर सकें और अपने वजन को कम करने के साथ-साथ उसे मेंटेन भी कर सकें।
- डाइटिंग करने का सबसे बडा नुकसान यह होता है कि इसके बारे में लोगों को पता ही नहीं होता और वे दुबले होने के चक्कर में खाना बिल्कुल ही बंद कर देते हैं। ऐसा करने से उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी तो होती है ही, साथ ही शरीर को काम करने के लिए आवश्यक उर्जा भी प्राप्त नहीं होती और इससे आपकी पूरी जीवनशैली ही प्रभावित होती है।
यह भी पढ़ें:
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/35K97xQ
via Latest News in Hindi
0 Comments