तुलसी एक पौधा होता है जिसका अक्सर इस्तेमाल पूजा में किया जाता है। यह पौधा घर में शांति और सुख-समृद्धि के रूप में मशहूर है। इसके पत्ते केवल पूजा में ही नहीं रखे जाते परन्तु ये शरीर के लिए भी बहुत लाभदायक होते हैं। इसके प्रयोग से बहुत सी बीमारियों को दूर किया जा सकता है। तुलसी अनेको बीमारियों से राहत दिलाने में फेमस है। इस पौधे की जड़, पत्तियां और बीज शरीर को बहुत फायदा पहुंचाते है। आइए जानें इसके लाभ –

  1. मासिक धर्म की प्रॉब्लम में फायदेमंद

तुलसी पीरियड्स की समसया से छुटकारा दिलाने में बहुत लाभकारी होती है।  बदलती लाइफस्टाइल के कारण अनेको महिलाओं पीरियड्स की समस्या से जूझती रहती है।  अनियमित पीरियड्स में तुलसी अहम रोल निभाती है।  इस समस्या से निजात पाने में तुलसी के बीज बहुत लाभदाई होते है।

  1. जुकाम से दिलाए राहत

तुलसी का सेवन करने से सर्दी और जुकाम काफी हद तक ठीक हो जाता है।  जुकाम होने पर मिश्री, काली मिर्च और तुलसी के पत्तो का मिश्रण तैयार कर लें।  इसे पानी में थोड़ी देर डालकर बॉइल कर लें।  फिर इसका सेवन करें।  बहुत फायदा मिलेगा।

  1. 3. दस्त से निजात दिलाए

दस्त की समस्या से छुटकारा दिलाने में तुलसी के पत्ते बहुत फायदेमंद होते हैं।  इसके पत्तो का सेवन जीरे के साथ करना चाहिए।  ऐसा करने से बहुत फायदा मिलेगा।

  1. 4. सांस से आने वाली बदबू दूर करे

तुलसी सांस से आने वाली दु्र्गंध से निजात दिलाने में अहम रोल निभाती है।  ये एक बहुत लाभकारी औषधि है।  तुलसी के पत्तों को चबाने से सांस से आने वाली बदबू को दूर किया जा सकता है।

  1. चोट को ठीक करे

तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते है। ये चोट को सही करने में बहुत फायदेमंद होती है।  फिटकरी में तुलसी के पत्ते को डालकर चोट पर लगाने से चोट सही हो जाती है।

यह भी पढ़ें: 

 



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/396Ahku
via Latest News in Hindi

0 Comments