एक स्वस्थ मानव शरीर के लिए सभी अंगों का स्वस्थ होना जरुरी होता है और हमारे इन्हीं जरुरी अंगों में से एक है लीवर। लीवर हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन हमारी कुछ आदतें हमारे लीवर के लिए हानिकारक हो सकती हैं तो आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में:-

शराब
शराब हमारे लीवर के लिए एक नुकसानदायक पेय पदार्थ है। एक मात्रा से अधिक शराब का सेवन करने से लिवर की कार्यक्षमता घटती है और यह शरीर से सही ढंग से टॉक्सिन्स निकालने में असमर्थ हो जाता है।

दवाइयां
वैसे तो दवाइयां हमारे शरीर को स्वस्थ रखती है लेकिन दवाइयों का अधिक सेवन हमारे लीवर को नुकसान पहुंचाता है। पेन किलर लिवर और किडनी को नुक़सान पहुंचा सकती है।

नींद की कमी
नींद की कमी से लिवर पर अधिक दबाव पड़ता है। इसलिए एक दिन में आठ घंटे की नींद जरुरी है।

मोटापा
मोटापा भी लिवर के लिए ख़तरनाक होता है। ज़्यादा खाने से शरीर में चर्बी बढ़ जाती है, जो स्टोरिंग सेल से बाहर आकर लीवर में जमा होने लगती है जो लीवर के लिए हानिकारक होता है।

यह भी पढ़ें: 



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UVZfLi
via Latest News in Hindi

0 Comments