गर्भावस्था में गैस की परेशानी को ऐसे करें दूर

गर्भावस्था के दौरान महिला को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक होती है गैस की समस्या। इस दौरान कुछ महिलाओं को अत्यधिक गैस बनने की समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण उन्हें काफी तकलीफ होती है। अगर आपका नाम भी ऐसी ही महिलाओं की लिस्ट में शुमार है तो आप बेहद आसानी से अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। आईए जानें-
- एक बार ही अधिक खाने के बजाएं थोड़े-थोड़े अंतराल में पूरे दिन कुछ न कुछ जरूर खाते रहें क्योंकि एक बार ही अधिक मात्रा में खाने से पान में दिक्कत हो सकती है और गैस की समस्या रह सकती है।
- फाइबर वाले आहार खाने से कब्ज की समस्या दूर रहती है और पेट में गैस भी नहीं बनती। आहार में चावल, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज अन्य आदि को शामिल करें।
- प्रैग्नेंसी के दौरान शरीर में पानी की कमी भी रहती है, जिससे पेट फूलने लगता है। ऐसी स्थिति में समय-समय पर पानी का सेवन जरूर करें। अपनी डाइट में फलों का जूस शामिल करे, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहें।
यह भी पढ़ें:
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ZFPNhU
via Latest News in Hindi
0 Comments