विन रिसॉर्ट्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला खारिज
लॉस वेगास (अमेरिका), 18 जुलाई (एजेंसी)
लॉस वेगास में एक संघीय न्यायाधीश ने उन महिलाओं के यौन उत्पीड़न के मामले को खारिज कर दिया है, जिन्होंने पूर्व कैसीनो कारोबारी स्टीव विन के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
दरअसल विन लॉस वेगास स्थित एक सैलून की कर्मियों ने मुकदमे में अपना नाम उजागर नहीं किया।जज ने जिस आधार पर बुधवार को मामला खारिज किया, उसका एक कारण महिलाओं का नाम उजागर नहीं करना भी था। जज ने कहा कि शिकायतकर्ताओं ने इस बात का कोई वैध आधार नहीं बताया कि उन्होंने मामले में अपना नाम उजागर क्यों नहीं किया।
विन (78) ने फरवरी 2018 में विन रिसॉर्ट्स के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी पद से इस्तीफा दे दिया था। विन ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को खारिज किया था। महिलाओं ने कहा कि उन्होंने अपने नाम इसलिए उजागर नहीं किए क्योंकि उन्हें इस बात का डर था कि विन उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है और उन्हें कार्यस्थल में बहिष्कृत किया जा सकता है।
The post विन रिसॉर्ट्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला खारिज appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2WBwt3I
via Latest News in Hindi
0 Comments