दुनियाभर में कोरोना केस 1.40 करोड़ पार, 6 लाख से ज्यादा मौतें
जोहानिसबर्ग, 18 जुलाई (एजेंसी)
कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित दुनिया के पांच देशों में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका जगह बनाता दिख रहा है वहीं दुनिया भर में संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों से साफ है कि सामान्य जनजीवन के फिर से पटरी पर लौटने में अभी काफी वक्त है।
अमेरिका के जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के मुताबिक दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक करोड़ 40 लाख के पार पहुंच गए हैं जबकि अब तक 6 लाख से ज्यादा लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। इससे एक दिन पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनियाभर में एक दिन में संक्रमण के रिकॉर्ड 2,37,000 मामले सामने आने की पुष्टि की थी।
The post दुनियाभर में कोरोना केस 1.40 करोड़ पार, 6 लाख से ज्यादा मौतें appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/30nQVWV
via Latest News in Hindi
0 Comments