सुशांत राजपूत मौत मामले में आदित्य चोपड़ा ने दर्ज कराया बयान
मुंबई, 18 जुलाई (एजेंसी)
फिल्मकार और यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के अध्यक्ष आदित्य चोपड़ा ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में शनिवार को मुंबई पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया।
एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह वर्सोवा पुलिस थाने पहुंचे चोपड़ा से पुलिस ने राजपूत और वाईआरएफ के बीच हुए करार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि चोपड़ा थाने में करीब चार घंटे रहे।
सुशांत (34) का शव 14 जून को उनके मुंबई स्थित फ्लैट में फंदे से लटकता मिला था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या अवसाद के अलावा पेशेगत प्रतिद्वंद्विता के कारण अभिनेता ने यह कदम उठाया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस यह भी समझने की कोशिश कर रही है कि राजपूत द्वारा वाईआरएफ के साथ अपना अनुबंध खत्म करने के पीछे क्या कारण थे।
इससे पहले पुलिस वाईआरएफ के कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा का बयान भी दर्ज कर चुकी है। पुलिस इस मामले में रिया चक्रबर्ती तथा संजना सांघी जैसी उनकी करीबी मित्रों समेत कुल 34 लोगों से अब तक पूछताछ कर चुकी है।
The post सुशांत राजपूत मौत मामले में आदित्य चोपड़ा ने दर्ज कराया बयान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3fL5LNC
via Latest News in Hindi
0 Comments