भिवानी, 3 जुलाई (हप्र)
भिवानी महापंचायत ने जनता रसोई के बाद अब काढ़ा वितरण शुरू किया है। महापंचायत हर रोज 5 हजार लोगों को काढ़ा पिलाएगी। केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत की बेटी आरती राव के जन्मदिन पर शुक्रवार को शहरवासियों को कोरोना रोधक काढा पिलाओ अभियान शुरू किया गया। महापंचायत के संयोजक सम्पूर्ण सिंह ने बताया कि प्रतिदिन शहर के विभिन्न हिस्सों में 25 हजार लोगों को काढा पिलाया जाएगा ताकि उनकी कोरोना रोग रोधक क्षमता को बढ़ाया जा सके। शहर के हर प्रमुख चौराहे, फैक्टरी, पेट्रोल पंप पर ये काढा भेजा जाएगा।

The post हर रोज 5 हजार को काढ़ा पिलाएगी भिवानी महापंचायत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2NT6ZtV
via Latest News in Hindi

0 Comments