गर्मियों में लू से बचने के लिए 3 आसान उपाय

1 – आम पन्ना का सेवन करे : गर्मियों में हर घर में ‘आम का पन्ना’ ज़रूर बनाया जाता है। यह आम से बनने वाला एक पेय पदार्थ है जिसे हीट स्ट्रोक से बचने का सबसे असरदार घरेलू उपाय माना जाता है। इसे बनाने में कच्चे आम और कुछ मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। जिस वजह से ये काफी देर तक आपके शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और शरीर में नमी भी बनाये रखता है।
2- एक ग्लास छाछ रखेगा आपको तरो ताज़ा : आयुर्वेद के अनुसार गर्मियों के दिनों में एक गिलास छाछ रोजाना पीना ही चाहिए। ये प्रोबायोटिक का बहुत ही अच्छा स्रोत है और आपको डिहाइड्रेट होने से भी बचाता है। इसलिए लंच के साथ या उसके बाद रोजाना एक गिलास ताजे छाछ का सेवन ज़रूर करें।
3- इमली का जूस आपको देगा गर्मियों में पोषण : गर्मियों में लू से बचने के लिए इमली का जूस भी बहुत असरदार है। इसमें विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिस वजह से डिहाइड्रेशन से आपका बचाव होता है। इमली का जूस पीने से न सिर्फ आपका शरीर अंदर से ठंडा रहता है बल्कि कई तरह की पेट से जुड़ी बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़ें:
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/32CK1Qo
via Latest News in Hindi
0 Comments