शिलांग (एजेंसी) : मिजोरम, मेघालय, मणिपुर और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में रविवार को मध्यम तीव्रता का भूकंप आया। यहां क्षेत्रीय भूगर्भ विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर बाद करीब सवा 4 बजे भूकंप आया जिसकी तीव्रता 5.1 थी। उसका केंद्र पड़ोसी राज्य मिजोरम में एजल के समीप 35 किलोमीटर की गहराई पर था। मेघालय की राजधानी शिलांग में भूकंप के झटके महसूस किये गये।

The post पूर्वोत्तर राज्यों में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2NeHAKW
via Latest News in Hindi

0 Comments