ऊपरी शिमला में चेरी की फसल तैयार
रामपुर बुशहर, 4 मई (निस)
हिमाचल प्रदेश के ऊपरी शिमला के निम्न और मध्यम ऊंचाई वाले स्थानों में चेरी की फसल पक कर तैयार हो गई है। पकने के बाद जल्द खराब होने वाली इस फसल को मंडी तक पहुंचाना बागवानों के लिए चुनौती बनी हुई है। बागवानों ने चेरी का तुड़ान कर कार्य प्रारम्भ कर दिया है। बागवानों का कहना हैै कि चेरी के दाम प्रदेश से बाहर की मंडियों में ही अच्छे मिलते हैं लेकिन चेरी को दिल्ली व आसपास की मंडियों में पहुंचाने के लिए सरकारी स्तर पर कोई प्रबंध नहीं हुआ है।
चेरी पकने के बाद जल्द खराब होने वाली फसल है, इसलिए इसका जल्द मंडी पहुंचना जरूरी होता है। बागवानों का कहना है कि चेरी पैकिंग के लिए खाली कार्टन भी इस बार बड़ी मुश्किल से उपलब्ध हुआ है। दूसरा चेरी पेड़ों से निकालने के लिए मज़दूरों की अधिक जरूरत होती है। ऐसे में चेरी बागवान हताश व परेशान हैं।
The post ऊपरी शिमला में चेरी की फसल तैयार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3futIcy
via Latest News in Hindi

0 Comments