लंदन (एजेंसी) : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ होकर अपने कार्यालय लौट आए हैं। कोरोना संकट के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘देश में हम हालात बदलने की शुरुआत करने जा रहे हैं। ऐसे वास्तविक संकेत हैं कि हम महामारी के चरम से गुजर रहे हैं।’ उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं आपसे धैर्य बनाए रखने के लिए कहता हूं। मेरा मानना है कि हम इस संघर्ष के पहले चरण के अंत की ओर बढ़ रहे हैं।’

The post ब्रिटिश पीएम ने कोरोना को हराकर संभाला काम appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/35d4SZG
via Latest News in Hindi

0 Comments