नयी दिल्ली, 4 अप्रैल (एजेंसी)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया। दुनिया के कई प्रमुख देशों और भारत में कोरोना की जांच के आंकड़े से जुड़ा एक ग्राफ साझा करते हुए उन्होंने कहा, ‘भारत कोविड-19 से लड़ने के लिए पर्याप्त जांच नहीं कर रहा है। लोगों से ताली बजवाने और दीये जलवाने से समस्या हल नहीं होगी।’ वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि सरकार को कोरोना को लेकर बड़े पैमाने पर जांच करानी चाहिए, क्योंकि ऐसा करके ही इस महामारी की वास्तविक स्थिति का पता किया जा सकता है।

The post दीये जलवाने से हल नहीं होगी समस्या : राहुल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2wfjfjp
via Latest News in Hindi

0 Comments