चंडीगढ़ स्िथत पीजीआई में शुक्रवार को रक्तदान करते लोग।

अमरनाथ/ट्रिन्यू
चंडीगढ़, 17 अप्रैल
लाॅकडाउन और कर्फ्यू के बीच हाल ही में एक युवक अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिंजौर के अमरावती एन्क्लेव से चंडीगढ़ की सैर कर सकुशल अपने घर पहुंच गया और किसी ने टोका तक नहीं क्योंकि वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ घर से निकला ही एेसे काम के लिए था। चंडीगढ़ के एसडी कालेज में फाइनल ईयर का छात्र दिग्विजय सिंह राठी शहर में घूमना चाहता था लेकिन लाॅकडाउन और कर्फ्यू के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। अचानक उसने पीजीआई में रक्त की कमी के कारण रक्तदान की अपील पढ़ी। इस अपील को पढ़ने के बाद उसके मन में एक विचार आया और अपने परिवार और दोस्तों से साझा किया। विचार था पीजीआई में रक्तदान करने का। जब सभी ने हामी भर ली तो उसने पीजीआई को फोन किया। पीजीआई ने भी समय और दिन निश्चित कर अमरावती एन्क्लेव में वैन भेज दी। दिग्िवजय अपने परिवार और दोस्तों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग में सवार होकर पीजीआई गये। रास्ते में शहर की सड़कें, सड़कों के आसपास पेड़ों की हरियाली को देखकर उसका व उसके साथ के लोगों का मन गदगद हो गया। राष्ट्रीय पिस्टल शूटर दिग्विजय सिंह राठी ने बताया कि उसने पहली बार रक्तदान किया है। मूलत: झज्जर जिले के गांव भापड़ौदा के दिग्विजय के पिता सुरेन्द्र राठी ने बताया कि उन्होंने 30वीं बार रक्तदान किया। दिग्विजय की मां, बहन और 6 दोस्तों ने भी पीजीआई में रक्तदान किया और शहर की सैर भी की।

The post चंडीगढ़ घूमने के लिए रक्तदान ! appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ViKBi5
via Latest News in Hindi

0 Comments