अर्थव्यवस्था के लिए राहत पैकेज दे रहे दक्षेस देश
इस्लामाबाद/ढाका, 26 अप्रैल (एजेंसी)
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के देश इस समय अपनी अर्थव्यवस्थाओं को प्रोत्साहन के लिए लगातार राहत पैकेज की घोषणा कर रहे हैं। कोरोना से दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियां ठप हैं और लोग घरों में बंद हैं। ऐसे में दक्षेस देश निवेश को प्रोत्साहन, निजी कंपनियों को राहत और आर्थिक वृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए राहत पैकेज देने में जुटे हैं।
8 सदस्य देशों के दक्षेस समूह में भारत 2,900 अरब डॉलर के साथ सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत ने इस महामारी के मद्देनजर 1.7 लाख करोड़ रुपये (22.6 अरब डॉलर) का राहत पैकेज दिया है। पाकिस्तान सरकार ने 1.2 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है। बांग्लादेश ने 11.6 अरब डॉलर (करीब 986 अरब टका) का पैकेज दिया है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शुक्रवार को कहा कि यह पैकेज हमारे सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 3.5 प्रतिशत के बराबर है। श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने 31 मार्च को बैंकों के लिए 25 करोड़ डॉलर की पुनर्वित्त सुविधा की घोषणा की है। नेपाल सरकार ने भी राहत पैकेज की घोषण की है। मालदीव सरकार ने 2.5 अरब मालदीव रुफिया (16.18 करोड़ डॉलर) के राहत पैकेज की घोषणा की है। अफगानिस्तान सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए 2.5 करोड़ डॉलर आवंटित किए हैं।
The post अर्थव्यवस्था के लिए राहत पैकेज दे रहे दक्षेस देश appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2KFDrOI
via Latest News in Hindi
0 Comments