इनसानियत का तकाजा
6 अप्रैल के दैनिक ट्रिब्यून में राजकुमार सिंह का संवेदनशील ‘कोरोना से जंग के नायक-खलनायक’ लेख हाल ही में दिल्ली तबलीगी में जमात के लोगों द्वारा कोरोना महामारी के प्रसार में वृद्धि का विश्लेषण करने वाला था। जमात के लोगों ने कोरोना वायरस को रोकने में सरकार के प्रयत्नों को विफल करने की कोशिश की जो कि बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा लगता है। सरकार ने समय पर सभी एहतियाती कदम उठाये। संकट की इस घड़ी में देश के सभी धार्मिक गुरुओं का नैतिक कर्तव्य बनता है कि वह इनसानियत के नाते सरकार का सहयोग करें।
शामलाल कौशल, रोहतक

अज्ञानता के खतरे
कोरोना के कहर से आज पूरी दुनिया बुरी तरह त्रस्त है। इसलिए इसका सभी को मिलकर मुकाबला करना ही सर्वहित में है। खेद है कि कुछ असामाजिक तत्व गलत तरीके से पेश आ रहे हैं और दूसरों की जान के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। इनकी थोड़ी-सी लापरवाही और अज्ञानता से अब तक की सारी तपस्या बेकार हो सकती है।
वेद मामूरपुर, नरेला

The post आपकी राय appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2JGEM7A
via Latest News in Hindi

0 Comments