राजस्थान सरकार ने अगले दो महीने में दो हजार नए चिकित्सकों की भर्ती करने का किया एलान

राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने आने वाले एक डेढ़ महीने में दो हजार चिकित्सकों की भर्ती करवाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि राज्य के इस बजट में दो हजार चिकित्सकों की भर्ती करने की बात कही गई थी। जिसके लिए अब आदेश जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। मंत्री शर्मा ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी कर इन चिकित्सकों को काम पर लगा दिया जाएगा। उनका कहना है कोरोना से लड़ाई में चिकित्सकों की कमी नहीं आने दी जायेगी।
डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों 735 चिकित्सकों की भर्ती कर अलग-अलग जिलों में नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में 12500 जीएनएम एवं एएनएम की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लेकिन मामला कोर्ट में अटका होने पर एडवोकेट जनरल से परामर्श लिया गया है। जिसके बाद कुछ मुकदमेबाजी के मामलों को छोड़कर नौ हजार जीएनएम एवं एएनएम को नियुक्ति देने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्देश दे दिए है।
चिकित्सा मंत्री ने कहा ‘प्रदेश में चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके है कि वह स्वास्थ्य के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और चिकित्सा संस्थानों को सभी चिकित्सा सुविधाओं से युक्त करें।’ डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जिला स्तर पर कोरोना जांच सुविधाएं विकसित करने पर काम चल रहा है।
यह भी पढ़े: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब महज 9 दिन में तैयार होगा राशन कार्ड
यह भी पढ़े: कोरोना की जंग में भारत को बचाने के लिए पीएम मोदी के प्रयासों की बिल गेट्स ने की सराहना
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/3bwa79b
via Latest News in Hindi
0 Comments