मुंबई (एजेंसी) :
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में केंद्र और राज्य सरकारों की मदद के लिए कई पहलों की घोषणा करने के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने अब अपने कार्यालय के दरवाजे इस बीमारी के मरीजों के लिए खोल दिए हैं। स्थानीय नगर निकाय, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शनिवार को सोशल मीडिया पर शाहरुख और गौरी को इस मदद के लिए धन्यवाद दिया। निगम ने ट्वीटर पर लिखा कि अपना चार मंजिला निजी कार्यालय देने के लिए हम शाहरुख खान और गौरी खान का शुक्रिया अदा करते हैं। इससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए आवश्यक सुविधाओं से लैस पृथक वास की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे पहले 54 वर्षीय सुपरस्टार ने बृहस्पतिवार को देश की मदद के लिए विभिन्न पहलों की घोषणा की थी।

The post शाहरुख ने आइसोलेशन वार्ड के लिए दिया कार्यालय appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2xLegr9
via Latest News in Hindi

0 Comments