अंतरिक्ष में पहुंचाया खाना और दवा
रूस का मानवरहित कैप्सूलनुमा अंतरिक्षयान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंच गया है जहां वह तीन सदस्यीय चालक दल के लिए दो टन माल लेकर गया है। कजाखस्तान में रूस के बाइकोनूर प्रक्षेपण परिसर से उड़ान भरने के करीब साढ़े तीन घंटे बाद ‘प्रोग्रेस’ अंतरिक्षयान शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 12 मिनट पर केंद्र पर उतारा गया। यह यान ईंधन, पानी, भोजन, दवा और अन्य माल लेकर वहां पहुंचा है। अंतरिक्ष केंद्र में तीन अंतरिक्षविज्ञानी मौजूद हैं। ये रूस के अनातोली इवानिशिन और ईवान वैग्नर तथा अमेरिका के क्रिस कासिडी हैं। – एपी
The post अंतरिक्ष में पहुंचाया खाना और दवा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3aDllrp
via Latest News in Hindi
0 Comments