स्टीफन हॉकिंग छोड़ गए 1.63 करोड़ पाउंड की संपत्ति
लंदन, 25 अप्रैल (एजेंसी)
दुनिया के प्रख्यात भौतिक शास्त्रियों में से एक स्टीफन हॉकिंग अपने पीछे 1.63 करोड़ पाउंड (करीब 154 करोड़ रुपये) की संपत्ति छोड़कर कर गए हैं। मोटर न्यूरॉन बीमारी की वजह से उन्होंने अपने वसीयतनामे पर अंगूठे के निशान लगाए हैं। हॉकिंग की वर्ष 2018 में 76 वर्ष की उम्र में कैम्ब्रिज में मौत हो गई थी। ‘द सन’ अखबार के मुताबिक, हॉकिंग ने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा अपने तीन बच्चों और पोतों की न्यास निधि के लिए छोड़ा है, जबकि 10 हजार पाउंड की राशि उन्होंने अपने 71 वर्षीय विश्वासपात्र निजी सहायक जुडिथ क्रोसडेल के लिए छोड़ी है।
The post स्टीफन हॉकिंग छोड़ गए 1.63 करोड़ पाउंड की संपत्ति appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bQ4jYF
via Latest News in Hindi
0 Comments