चंडीगढ़, 14 अप्रैल (ट्रिन्यू)
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बाबा साहब डॉ़ भीमराव अम्बेडर की जयंती पर दलितों, गरीबों और किसानों को राहत देने की मांग प्रदेश सरकार से की है। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार राजस्थान की तर्ज पर प्रदेश के नागरिकों के 2 महीने के बिजली बिल स्थगित करे। राज्य के दलितों व गरीबों के 2 महीने के बिजली बिल पूरी तरह से माफ हों।
मंगलवार को चंडीगढ़ से जारी एक बयान में हुड्डा ने कहा कि लॉकडाउन की सबसे अधिक मार इन्हीं वर्गों पर पड़ी है। हुड्डा ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 3 मई तक लॉकडाउन के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि लोगों को संयम बरतना होगा। कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए सभी लोगों को पहले से भी ज़्यादा सख़्ती से लॉकडाउन के नियमों की पालना करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान किसानों को रियायत देने की ज़रूरत है। चूंकि किसानों को फसल कटाई, कढ़ाई और ढुलाई का काम करना है। रियायत के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर किसानों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए तमाम एहतियात बरती जाए। मंडी में आने वाले किसानों से लेकर वहां काम कर रहे आढ़ती और कर्मचारियों को पानी, मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध करवाए जाएं।

The post दलितों-गरीबों के बिजली बिल माफ करे सरकार : हुड्डा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/34Dl5Hw
via Latest News in Hindi

0 Comments