बीजिंग, 16 अप्रैल (एजेंसी)
चीन ने बृहस्पतिवार को साफ किया कि वह कोई परमाणु परीक्षण नहीं करने जा रहा रहा। असल में अमेरिका ने उस पर परीक्षण की तैयारी जैसे आरोप लगाये थे। चीन ने कहा, ‘अमेरिका ने सभी तथ्यों को नजरअंदाज किया और चीन के खिलाफ अकारण आरोप लगाया। यह गैर जिम्मेदाराना और गलत इरादे से की गई टिप्पणी है।’
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक खबर के हवाले से कहा कि चीन संभवत: गोपनीय तरीके से भूमिगत परमाणु परीक्षण की तैयारी कर रहा है जबकि वह दावा करता है कि ऐसे विस्फोट के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध समझौते का अनुपालन करता है। साउथ चाइन मार्निंग पोस्ट ने अमेरिकी खबर को उद्धृत करते हुए लिखा, ‘अमेरिका की चिंता चीन द्वारा परमाणु विस्फोट के लिए निर्धारित ‘जीरो इल्ड’ मानक के संभावित उल्लंघन को लेकर है जो 2019 में चीन के परमाणु परीक्षण स्थल पर होने वाली गतिविधि से उत्पन्न हुई है।

The post नहीं करेंगे परमाणु परीक्षण, अमेरिकी आरोप गलत : चीन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2XGqQTf
via Latest News in Hindi

0 Comments