ढाका : बांग्लादेश के तटरक्षक बल ने समुद्र से 382 रोहिंग्या शरणार्थियों को बचाया है, जो करीब 2 महीने पहले मलेशिया के लिए निकले थे और समुद्र में ही भटक रहे थे। इन शरणार्थियों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। तटरक्षक बल के स्थानीय प्रमख लेफ्टिनेंट कमांडर एम. सोहेल राणा ने बताया कि ये लोग कल रात बांग्लादेश के कॉक्स बाजार के टेकनाफ क्षेत्र के तट पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारी इस संबंध में अलग-अलग बयान दे रहे हैं कि क्या ये लोग उन शरणार्थियों में शामिल हैं जो म्यांमार में जातीय नरसंहार के बाद वहां से भागे थे और बांग्लादेश के शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं। नाव का मालिक म्यांमार का एक बौद्ध नागरिक था। स्थानीय मीडिया के अनुसार 28 लोगों की मौत इस यात्रा के दौरान हो गई। -एजेंसी

The post 2 माह से समुद्र में भटक रहे 382 रोहिंग्या बचाये appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2RJlCCi
via Latest News in Hindi

0 Comments