मोहाली में एक और कोरोना मरीज
मोहाली, 6 अप्रैल (निस)
सोमवार को मोहाली में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने पर शहर में हड़कंप मच गया है। सेक्टर-68 का एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक जमाती के संपर्क में था। शहर में बांटे जा रहे लंगर में भी युवक लंगर बांटने का काम करता रहा। युवक के पॉजिटिव आने के बाद ये चेन लंबी हो सकती है। उधर शनिवार को डेराबस्सी के पहले कोरोना से संक्रमित पंचायत सदस्य पॉजिटिव होने के बाद उसके परिवारिक सदस्यों की सैंपलिंग की गयी थी। इनमें से परिवार के 3 और सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 4 हो गयी है।
निकटवर्ती गांव जवाहरपुर के पंचायत के एक सदस्य बीते शनिवार को जीएमसीएच 32 में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिवार के सदस्यों सहित रविवार को 24 लोगों के सैंपल लिए थे।
The post मोहाली में एक और कोरोना मरीज appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3aRbS0v
via Latest News in Hindi
0 Comments