दुबई ‘होम मैराथन’ में भाग लेंगे 62 देशों के 749 धावक
दुबई, 9 अप्रैल (एजेंसी)
विश्व की पहली ‘होम मैराथन’ का शुक्रवार को यहां आयोजन किया जाएगा जिसमें 62 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 749 धावक अपने घरों में 42.195 किमी की दूरी तय करेंगे। इस मैराथन में भाग लेने वालों में 526 पुरुष और 223 महिलाएं शामिल हैं। सबसे उम्रदराज भागीदार 65 साल का है। मैराथन यूएई के समयानुसार सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे के बीच होगी। भागीदार 10 घंटे के अंदर इसमें भाग लेंगे। ‘होम मैराथन’ में भी 42.195 किमी की दूरी तय करनी होगी और यह सभी आयु वर्ग के लोगों के लिये खुली है। इसमें इस क्षेत्र के कई धावक भाग ले रहे हें। भागीदार दौड़ने के लिये अपने कोर्स का आकार स्वयं तय कर सकते हैं लेकिन ट्रेडमिल या किसी अन्य उपकरण का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी।
चार्ज स्मार्टवाच और स्मार्टफोन होना अनिवार्य
प्रतिभागियों के पास चार्ज स्मार्टवाच और स्मार्टफोन होना चाहिए जिसमें स्ट्रैवा एेप पर ‘मैराथन एट होम’ समूह से जुड़े रहना होगा। यह ट्रैक उनका समय और दूरी तय करने में मदद करेगा। शीर्ष स्थान पर रहने वालों के लिये पुरस्कार की व्यवस्था है जबकि दौड़ पूरी करने वालों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
The post दुबई ‘होम मैराथन’ में भाग लेंगे 62 देशों के 749 धावक appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2XqeD5c
via Latest News in Hindi
0 Comments