नूंह में कोरोना पॉजिटिव हुए 56
नूंह/मेवात (निस) : नूंह में शुक्रवार को एक और मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव मरीज 56 हो गये हैं। नूंह में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों की संख्या है। प्रदेश सरकार ने जिला में बढ़ते संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए इसे रेडजोन घोषित किया हुआ हैं। इनमें तबलीगी जमातियों की बहुत अधिक संख्या वाला नूंह जिला टॉप पर हैं। प्रशासन ने 100 संक्रमितों के सैंपल पीजीआई रोहतक भेजे हैं, जिससे यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। उल्लेखनीय है कि जिला में अब तक 2033 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 331 लोगों का निगरानी में रखने का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 1702 लोग अंडर सर्विलांस हैं। अब तक 1143 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 974 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है और 113 की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक 56 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें 20 मरीज जिला के रहने वाले हैं।
The post नूंह में कोरोना पॉजिटिव हुए 56 appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3ap0WX6
via Latest News in Hindi
0 Comments