जमात से जुड़े 44 की रिपोर्ट नेगेटिव
अजय मल्होत्रा/हप्र
भिवानी, 6 अप्रैल
भिवानी में सोमवार को लॉकडाउन के दौरान नाके पर मुस्तैद पुलिस बल के जवान एवं अधिकारी। -हप्र
दिल्ली के निजामुद्दीन से तब्लीगी जमात से लौटे 22 लोगों और उनके सम्पर्क में आए 29 अन्य को मिलाकर कुल 51 लोगों में से 44 के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। गांव सण्डवा व गांव मानहेरू में कोरोना का एक-एक केस पाॅजीटिव मिलने पर विभाग ने उसे सेनेटाइज कर दिया है।
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि गांव मानेहरू व संडवा में 50 घरों पर एक टीम बना दी है व पूरे गांव पर लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है। सभी ग्रामीणों की जांच की जाएगी।
गांव संडवा की जनसंख्या 7,074 है तथा गांव में कुल घर 1,367 हैं। इसके लिए विभाग ने 15 टीमें बनाई हैं। उधर, गांव मानहेरू में 1,473 घर हैं, जिसके लिए 16 टीमें बनाई हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि 269 लोग ऐसे हैं, जिनका 28 दिन का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 86 यात्रियों पर 28 दिन तक नजर रखी जाएगी। लोहानी स्थित बाबा योगीनाथ हस्पताल में 48 यात्रियों को क्वारेंटाइन में रखा गया था। वहीं, लोहानी में 48 में से 24 व्यक्ति होम क्वारेंटाइन है।
फोन पर डाॅक्टर से ले सकते हैं परामर्श, समय तय
सिविल सर्जन ने बताया कि विभाग ने प्राइवेट डाक्टरों को फोन पर मरीजों को परामर्श करने के आदेश दिये थे। मरीज किसी भी प्राइवेट डाक्टर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ही फोन करें और अपनी बीमारी से संबंधित परामर्श
डॉक्टर से लें।
The post जमात से जुड़े 44 की रिपोर्ट नेगेटिव appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2XedpK4
via Latest News in Hindi
0 Comments