पंचकूला में 386 व्यक्तियों की होम क्वारंटाइन की अवधि पूरी
पिंजौर, 24 अप्रैल (निस)
पंचकूला उपायुक्त मुकेश आहुजा ने शनिवार को बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा 732 लोगों को निगरानी में रखा गया है जिनमें से 266 लोगों को घरों में क्वारंटीन किया गया है। 386 व्यक्तियों ने होम क्वारंटीन की 28 दिन की अवधि पूरी कर ली है। नागरिक अस्पताल सेक्टर 6 में 15, कमांड अस्पताल में 5, मुलाना युनिवर्सिटी में 7, अलकेमिस्ट अस्पताल में 3, सूद भवन में 10, नाडा साहब गुरुद्वारे में 4 तथा विभिन्न अस्थाई शैल्टर होम में 422 व्यक्तियों को क्वारंटीन किया गया है।
The post पंचकूला में 386 व्यक्तियों की होम क्वारंटाइन की अवधि पूरी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2VAKf6H
via Latest News in Hindi
0 Comments