फरीदाबाद, 6 अप्रैल (हप्र)

फरीदाबाद में सोमवार को रेडक्रास सोसायटी काे 25 लाख पैरासीटामोल की गोलियां सौंपते केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर। -हप्र

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सोमवार को अपने कार्यालय सेक्टर-28 से पचीस लाख पैरासीटामोल की गोली सीएसआर के अंतर्गत रेडक्रॉस सोसायटी को सौंपी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार के साथ-साथ सामाजिक संस्थाएं व कई बड़ी कंपनियां सरकार के साथ खड़ी हैं। इसी कड़ी में आज शिवालिक प्रिंट्स ने ये गोलियां प्रशासन को सौंपी है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अब तक पूरे जिले में लाखों मास्क व सेनेटाइजर बांटे जा चुके हैं। इस अवसर पर हरियाणा रेडक्रॉस की वाइस चेयरमैन सुषमा गुप्ता, सिविल सर्जन डॉक्टर कृष्ण कुमार, शिवालिक प्रिंट्स के चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल के अलावा जिला रेडक्रॉस फरीदाबाद के सचिव विकास व पुरुषोत्तम सैनी भी मौजूद थे।

The post गुर्जर ने रेडक्रास को सौंपीं 25 लाख पैरासीटामोल गोलियां appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2wgrgV4
via Latest News in Hindi

0 Comments