उल्लेखनीय सेवा करने वाले 25 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
लुधियाना, 15 अप्रैल (निस)
पंजाब पुलिस के महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने कोरोना के विरुद्ध उल्लेखनीय योगदान देने वाले 25 पुलिसकर्मियों को ‘डीजीपी आॅनर फाॅर एग्जाम्पलरी सर्विस-कोविड 19’ अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की है। बुधवार को जारी इस सूची में 4 पुलिस अधीक्षक , एक एएसपी, एक डीएसपी, 6 सब इंस्पेक्टर, 3 एएसआई, 2 हवलदार और चार सिपाही शामिल हैं।
उल्लेखनीय है की पंजाब पुलिस के 45 हजार कर्मी कोविड-19 के कहर के दौरान जनता को भोजन, बीमारों को अस्पताल पहुंचाने और कर्फ्यू ड्यूटी पर तैनात हैं। लुधियाना के डीसीपी दीपक पारिक, मोगा के पुलिस अधीक्षक रत्न बराड़, जालंधर के एडीसीपी संदीप मलिक, नकोदर की एसीपी वत्सला गुप्ता, जालंधर की एडीसीपी जसवंत कौर, रोपड़ के डीएसपी वीरेंद्र सिंह, होशियारपुर के इंस्पेक्टर करतार सिंह, पटियाला के थाना प्रभारी सुखदेव सिंह, बटाला के इंस्पेक्टर दलजीत सिंह, तरनतारन के इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह, इंस्पेक्टर भगवान सिंह,
इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार, खन्ना के एएसआई जगजीवन राम, लुधियाना (ग्रामीण पुलिस जिला) के गुरदेव सिंह और खन्ना से महिला सिपाही शरनजीत कौर को ‘डीजीपी आॅनर फाॅर एग्जाम्पलरी सर्विस-कोविड 19’ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
The post उल्लेखनीय सेवा करने वाले 25 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2XIzHUv
via Latest News in Hindi
0 Comments