विश्वभर में मृतकों की संख्या 1,90000 के पार
पेरिस (एजेंसी) : वैश्विक महामारी कोरोना से दुनियाभर भर में जान गंवाने वाले लागों की संख्या शुक्रवार को 1,90,000 के पार हो गई। इसमें दो-तिहाई लोग यूरोप में मारे गए हैं। चीन में दिसंबर से फैलना शुरू हुए इस वायरस से अभी तक विश्वभर में 1,90,089 लोग मारे गए हैं और 2,698,733 संक्रमित हैं। अकेले यूरोप में 1,16,221 लोगों की इससे जान गई। अमेरिका में 49,963, इटली में 25,549, स्पेन में 22,157, फ्रांस में 21,856 और ब्रिटेन में 18,738 लोगों की जान गई है।
The post विश्वभर में मृतकों की संख्या 1,90000 के पार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bCRNeQ
via Latest News in Hindi
0 Comments