जोहानिस्बर्ग, 24 अप्रैल (एजेंसी)

जोहानिसबर्ग में शुक्रवार को कोरोना पीड़ितों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लेते द. अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरील रामाफोसा। – एएफपी

अफ्रीका में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच इस महाद्वीप के देश मेडिकल उपकरण हासिल करने की वैश्विक दौड़ में बहुत पीछे छूट गये हैं। स्थिति यह है कि 10 देशों के पास तो वेंटिलेटर तक नहीं हैं। दरअसल, इस महाद्वीप में कोरोना संक्रमण के मामले 25,000 के आंकड़े को पार कर चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार महाद्वीप की 1.3 अरब आबादी के लिये 7.4 करोड़ जांच किट और 30,000 वेंटिलेटर की जरूरत होगी।
अफ्रीकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के निदेशक जॉन नेंगसोंग ने कहा, ‘हम विकसित देशों से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।…इस महाद्वीप का भविष्य इस बात पर निर्भर करेगा कि इससे कैसे निपटा जाता है।’ वैसे सैकड़ों वेंटिलेटर सहित मेडिकल उपकरणों की खेप इथोपिया पहुंच रही है और फिर इसे महाद्वीप के विभिन्न देशों में भेजा जाएगा। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि 70 से अधिक देशों ने चिकित्सा सामग्री के निर्यात पर पाबंदी लगा दी है, जिससे अफ्रीका के लिये संकट की स्थिति पैदा हो गई है।

The post अफ्रीका में 10 देशों के पास वेंटिलेटर तक नहीं appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Y4coVe
via Latest News in Hindi

0 Comments