मोहाली (निस) : गांव जवाहरपुर में मंगलवार सुबह एक नया कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। 47 साल का यह व्यक्ति 6 अप्रैल को पॉजिटिव पाए गए ब्लॉक समिति मेंबर का बड़ा भाई है। कुछ दिन पहले ही उसे सिविल अस्पताल डेराबस्सी में उल्टियों के कारण दाखिल करवाया गया था। उसका कोरोना टेस्ट लिया गया था जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस व्यक्ति के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भी हड़कंप मचा हुआ है। अस्पताल का गेट बंद कर दिया गया है । मरीजों को वापस भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इस व्यक्ति की चेन खंगालने में जुट गई है। 14 अप्रैल को जवाहरपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया था। उस दिन इस गांव में कोरोना मरीजों की संख्या 38 थी।

The post जवाहरपुर में 14 दिन बाद फिर पहुंचा कोरोना वायरस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3aOaPxq
via Latest News in Hindi

0 Comments