पति और बच्चों के साथ फराह खान Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए अब तक तमाम बॉलीवुड हस्तियां सामने आ चुकी हैं। अब इस लिस्ट में मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान और उनके बच्चों का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उनकी 12 साल की बेटी ने पालतू जानवरों के स्केच बनाकर 70 हजार रुपये जुटाए हैं, जिससे वो जानवरों की मदद करने वाली है।

फराह खान ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मेरी 12 साल की बेटी आन्या ने 5 दिनों में 70 हजार रुपये जमा किए हैं। उसने पालतू जानवरों के स्केच बनाए और हर स्केच के लिए एक हजार रुपये लिए। वो इन रुपयों का इस्तेमाल जानवरों की मदद के लिए करेगी। इससे उनको खाना खिलाया जाएगा। उन सभी लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने स्केच का ऑर्डर दिया और दान किया।'

रितेश देशमुख, दीया मिर्जा, रेणुका सहाणे, हंसल मेहता, रॉनित रॉय और नील नितिन मुकेश सहित कई हस्तियों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बच्ची की जमकर तारीफ की है।

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। अब तक 8 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। इसे फैलने से रोकने के लिए लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। 



from India TV: entertainment Feed https://ift.tt/3cfVaYO
via Latest News in Hindi

0 Comments