जेएनयू में सावरकर के नाम पर रखा गया सड़क का नाम, छात्रसंघ ने बताया "शर्मनाक"
नयी दिल्ली। जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर में एक सड़क का नामकरण हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर के नाम पर किया है। प्रशासन के इस कदम की छात्र संघ ने आलोचना की है।
जेएनयू छात्र संघ के उपाध्यक्ष साकेत मून के अनुसार, विश्वविद्यालय परिसर से भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली की ओर जाने वाली सड़क का नामकरण किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले सड़क का कोई नाम नहीं था। लेकिन रविवार रात को हमने देखा कि इसका नाम वी डी सावरकर मार्ग कर दिया गया है।’’
जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष ने इस कदम की आलोचना करते हुए इसे "शर्मनाक" करार दिया। रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार के अनुसार 13 नवंबर को कार्यकारी परिषद की बैठक में सड़क का नाम सावरकर के नाम पर रखने का फैसला किया गया था।
from India TV: india Feed https://ift.tt/2UaKV0K
via Latest News in Hindi
0 Comments