मेरीकाॅम ने दिया एक महीने का वेतन
नयी दिल्ली : 6 बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एमसी मेरीकाॅम ने सोमवार को कहा कि वह कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में राज्यसभा की सांसद के तौर पर वह एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करेंगी। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की यह चैम्पियन खिलाड़ी 2016 में राज्यसभा की सांसद बनी थी। मणिपुर की इस खिलाड़ी ने हाल ही में टोक्यो ओलंपिक 2020 का टिकट कटाया था जिसे इस महामारी के कारण एक साल के लिए टाल दिया गया।
The post मेरीकाॅम ने दिया एक महीने का वेतन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bEkyY9
via Latest News in Hindi
0 Comments