राहुल की पीएम को चिट्ठी- पूर्ण आर्थिक बंद खतरनाक
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से अचानक किए गये लॉकडाउन के कारण काफी डर और भ्रम पैदा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, भारत में दैनिक आय पर निर्भर करने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है, जिससे महामारी के परिप्रेक्ष्य में सभी आर्थिक गतिविधियों को एकतरफा रोक देना ठीक नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि पूरी तरह आर्थिक बंद से कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या खतरनाक रूप से बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि फैक्टरियां, छोटे उद्योग और निर्माण स्थल बंद हो गए हैं, हजारों लोग कठिन यात्रा कर अपने गृह राज्यों में पहुंच रहे हैं। यह जरूरी है कि ऐसे लोगों को आश्रय और सीधे उनके बैंक खाते में धन दिया जाये।
The post राहुल की पीएम को चिट्ठी- पूर्ण आर्थिक बंद खतरनाक appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2xBykvH
via Latest News in Hindi
0 Comments