हरीश लखेड़ा/ट्रिन्यू
नयी दिल्ली, 29 मार्च
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन के चलते देशभर में बिजली की खपत में भारी कमी आई है। घरों को छोड़कर अधिकतर औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद होने से बिजली खपत लगभग 70 हजार मेगावाट घट गई है। खासतौर पर उत्तरी राज्यों में बिजली की मांग पिछले साल की तुलना में लगभग आधी रह गई है। इससे बिजली कंपनियों को अपना उत्पादन घटाना पड़ रहा है।
सरकारी और निजी क्षेत्र के सभी कार्यालय, कारखाने, उद्योग, सिनेमाघर, मॉल समेत सभी प्रतिष्ठानों के बंद होने से बिजली की मांग में भारी कमी आई है। लॉकडाउन के कारण घरेलू क्षेत्र में मांग बढ़ी है। रविवार को देशभर में बिजली की अधिकतम मांग 1,09,666 मेगावाट थी, जबकि फरवरी के अंतिम दिनों में देशभर में बिजली की मांग 1,82,533 मेगावाट पार कर गई थी। उत्तर भारत में इस बार लगातार बारिश होने से अभी गरमी शुरू नहीं हुई है। इसके बावजूद, 24 मार्च को उत्तरी राज्यों, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व राजस्थान में बिजली की मांग 39,680 मेगावाट पार कर गई थी। तब लॉकडाउन शुरू नहीं हुआ था। अब लॉकडाउन के चलते रविवार को उत्तरी राज्यों में मांग घटने से 25,947 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराई गई। एक साल पहले इन राज्यों में इसी दिन मांग 42,074 मेगावाट थी।
कहां, कब कितनी मांग (मेगावाट)

24 मार्च 2020 29 मार्च 2020 29 मार्च 2019
पंजाब 4932 2624 5440
हरियाणा 5698 3348 5709
राजस्थान 8115 4860 8167
दिल्ली 2643 1720 3286
उत्तर प्रदेश 13128 10072 16554
उत्तराखंड 1575 684 1713
हिमाचल प्रदेश 1182 512 1071
जेएंडके, लद्दाख 2254 2005 1864
चंडीगढ़ 150 123 171
कुल 39680 25948 42074

The post लॉकडाउन से बिजली की मांग में भारी कमी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2UMtbc9
via Latest News in Hindi

0 Comments